नहीं थम रहा पंजाब में पराली जलाने का सिलसिला, इस जिले में एयर क्वालिटी इंडैक्स और बिगड़ा

punjabkesari.in Sunday, Nov 05, 2023 - 12:17 PM (IST)

बठिंडाः पंजाब में पराली जलाने के बढ़ते मामलों के बीच राज्य का एयर क्वालिटी इंडैक्ड काफी खराब हो चुका है। राज्य में ही बीते कल पराली जलाने के 1360 मामले सामने आए हैं। पराली जलने की कुल 14173 मामले अब तक सामने आ चुके हैं। जिस कारण शनिवार को बठिंडा में एयर क्वालिटी इंडैक्स 300 से ज्यादा ही दर्ज किया गया। 
 पंजाब सरकार द्वारा बार-बार किसानों से पराली न जलाने का आग्रह किए जाने के बावजूद भी धान की पराली जलाने के कई मामले सामने आ रहे हैं। इसका एक कारण यह भी है कि किसानों को पराली के निस्तारण की बजाय पराली को जलाना अधिक सुखद लग रहा है। उनका मामना है कि सरकार द्वारा लगाया जाने वाले जुर्माना पराली के निस्तारण से अधिक सस्ता है। 
पराली जलाने से जमीन की गुणवत्ता कम होती है। इसके अलावा वातावरण भी दूषित होता है। किसानों को चाहिए कि वे अपनी आने वाली नस्लों के लिए वातावरण में ऑक्सीजन की कमी ना लाएं। 

Content Writer

Sunita sarangal