पंजाब सरकार ने आई.ए.एस., आई.एफ.एस. व पी.सी.एस. अधिकारियों के किए तबादले, पढ़ें

punjabkesari.in Friday, Dec 24, 2021 - 04:03 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने आई.ए.एस., आई.एफ.एस. व पी.सी.एस. अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिन अधिकारियों के तबादले हुए हैं, उनमें राजीव पराशर (आई.ए.एस.) (2008) विशेष सचिव, परिवहन एवं अतिरिक्त विशेष सचिव, वन एवं वन्य जीव को विशेष सचिव, गृह मामलों और न्याय, कुमार राहुल आई.ए.एस. की जगह नियुक्त किया गया है। चर्चिल कुमार, आई.एफ.एस. (2000) मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) को विशेष सचिव, वन एवं वन्य जीव तथा अतिरिक्त निदेशक, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन, सौरभ गुप्ता, आई.एफ.एस. की जगह नियुक्त किया गया है। श्रीमती दलजीत कौर पी.सी.एस. (2004) कार्यालय आयुक्त, जालंधर संभाग, जालंधर में अपर आयुक्त थे को चरणदीप सिंह पी.सी.एस. के स्थान पर अपर उपायुक्त, फगवाड़ा एवं अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम, फगवाडा़ में तबदील किया गया है।
 चरणदीप सिंह पी.सी.एस. (2012) अतिरिक्त उपायुक्त, फगवाड़ा और अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम फगवाड़ा को  ज्वाइंट सैक्रेटरी ट्रांसपोर्ट आई.ए.एस. राजीव पराशर की जगह नियुक्त किया गया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News