सेवामुक्त फौजियों ने कैबिनेट मंत्री के पहुंचने पर जमकर किया विरोध, जानें क्या है मामला (देखें तस्वीरें)

punjabkesari.in Monday, Sep 12, 2022 - 03:01 PM (IST)

फिरोजपुर:  कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी को समागम में पहुंचने से पहले ही वापिस लौटना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार सेवा मुक्त फौजियों द्वारा आज कैबिनेट मंत्री का जमकर विरोध किया गया। जिक्रयोग्य है कि  'खुशहाली के राखे' स्कीम को आज खत्म कर दिया गया है जिसके चलते कई रिटायर्ड फौजियों में रोष पाया जा रहा है क्योंकि उन्हें बर्खास्त कर दिया गया। खुशहाली के राखे स्कीम तहत उन्हें रोजगार मिला हुआ था । फौजा सिंह सरारी के फिरोजपुर पहुंचने पर स्कीम खत्म करने के विरोध में फौजियों ने जबरदस्त रोष प्रदर्शन किया है और मंत्री सरारी को समागम में नहीं पहुंचने दिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार के समय यह स्कीम शुरू की गई थी। 

गौरतलब है कि आज राज्यी स्तरीय गुरुद्वारा सारागढ़ी साहिब में प्रोग्राम रखा था जहां कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल होने वाले थे। फौजियों द्वारा खुशहाली के राखे स्कीम खत्म करने के विरोध में लाल पगड़ी पहन कर काली झंडिया दिखाई गई और पुतले जलाए गए जिस के चलते कैबिनेट मंत्री सरारी को समागम में शामिल होने से पहले ही वापिस जाना पड़ा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila