शॉपिंग करने आई महिला से लुटेरे ने छीन लिया पर्स, घटना सी.सी.टी.वी. में कैद
punjabkesari.in Saturday, Dec 03, 2022 - 12:29 PM (IST)

फिरोजपुर (सन्नी चोपड़ा) : फिरोजपुर शहर व छावनी में चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। फिरोजपुर छावनी के मेन बाजार में एक नय मामला सामने आया है जहां 2 महिलाएं बाजार में खरीदारी कर अपने घर वापस जा रही थीं, तभी बाद में आए एक लुटेरे ने महिला का पर्स छीन लिया और महिला बुरी तरह गिर पड़ी। गनीमत रही कि पीछे से कोई बड़ा वाहन नहीं आ रहा था और पीड़ित महिला का बाल-बाल बचाव हो गया।
महिला के पर्स में 12 हजार रुपए, एक मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज थे। करीब एक माह बीत जाने के बाद भी झपटमार अभी तक पुलिस की गिरफ्त से फरार है। वहीं, पुलिस छावनी के नवीन कुमार ने कहा कि यह मामला उनके सामने आया है और इस पर कार्रवाई कर जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here