दुकान लूटने आए लुटेरे खुद ही फंस गए जाल में! शटर बंद होते ही पड़ गए लेने के देने

punjabkesari.in Tuesday, Mar 10, 2026 - 07:06 PM (IST)

पंजाब डैस्क : पंजाब के होशियारपुर में लूट की एक बड़ी वारदात उस समय नाकाम हो गई, जब दुकानदार और लोगों की सूझबूझ से हथियारबंद लुटेरों को दुकान के अंदर ही शटर गिराकर बंद कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, फगवाड़ा रोड स्थित मनी मोबाइल की दुकान पर 4 हथियारबंद लुटेरे लूट की नीयत से घुस आए। जैसे ही उन्होंने दुकान पर हमला किया, तो आसपास के लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दुकान का शटर गिराकर लुटेरों को अंदर ही बंद कर दिया।

घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें चारों लुटेरे दुकान के अंदर खड़े नजर आ रहे हैं। इस दौरान दुकान के अंदर कुछ अन्य लोग भी फंस गए थे। बताया जा रहा है कि शटर बंद होने के बाद लुटेरे शटर खुलवाने के लिए दुकानदार से मिन्नतें करते रहे और उसे गोली मारने की धमकी भी दी, लेकिन दुकानदार ने शटर नहीं खोला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों लुटेरों को काबू कर लिया। यह पूरी घटना बीते दिन की बताई जा रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News