लुधियाना में नहीं थम रही लूट की वारदात, अब इस इलाके में कारीगर को लूटा

punjabkesari.in Monday, Jul 05, 2021 - 06:20 PM (IST)

लुधियाना (तरुण): लुधियाना में लूट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला थाना डिवीज़न चार के अंतर्गत पड़ते क्षेत्र पंसारी बाज़ार से सामने आया है। लूटेरे ने यहां शान्ति राम मार्किट में लगभग 22 ग्राम सोना लेकर जा रहे कारीगर को सड़क पर रोक कर उसे लूट लिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच कर रही है। इसी बीच मार्किट प्रधान प्रिंस का कहना है कि यह वारदात ईरानी गैंग वालों की तरफ से भी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस मार्किट में दो लोग उस गैंग के घूम रहे है जो मौका देखकर लोगों को लूट रहे है। इससे पहले भी यहां के नजदीकी माता रानी चौंक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था।

इस बारे में पुलिस की तरफ से भी नंबर जारी किए गए है ताकी कोई भी सदिंग्ध व्यक्ति मिले तो तुरंत संपर्क करें:-
पुलिस कंट्रोल रूम---7837018500
डिप्टी कमिश्नर लुधियाना-7837018503
मुख्य अफसर थाना डीविजन नंबर-1लुधियाना-7837018601
मुख्य मुंशी थाना डीविजन नंबर-1 लुधियाना -7837018901
पी.सी.आर- 9115615101

Content Writer

Tania pathak