असला वीडियो वायरल होने की एक कॉल ने उड़ाए होश... कहीं आप भी न हो जाएं शिकार

punjabkesari.in Monday, Aug 24, 2026 - 01:10 PM (IST)

फिरोजपुर (कुमार, खुल्लर, आनंद, परमजीत, मलहोत्रा): एक ठग ने एक व्यक्ति को मोबाइल फोन पर कॉल करके कहा कि तुम्हारे भाई से असले की वीडियो वायरल हुई है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसे छोड़ने के लिए साढ़े 5 लाख रुपए लगेंगे और सौदेबाजी करते हुए उस ठग ने अपने बैंक खाते में शिकायतकर्त्ता मुद्दई से एक लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए गए। ठगी की इस घटना को लेकर थाना साइबर क्राइम फिरोजपुर की पुलिस ने अज्ञात ठग व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और टैक्निकल सोर्सेज की आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।

यह जानकारी देते हुए थाना साइबर क्राइम फिरोजपुर की इंचार्ज इंस्पैक्टर सुखबीर कौर ने बताया कि शिकायतकर्त्ता मुद्दई कुलबीर सिंह पुत्र बलविंदर सिंह वासी गांव बजीदपुर ने पुलिस अधिकारियों को दी लिखती शिकायत में बताया है कि उसके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई जिसमें एक व्यक्ति ने उसको बताया कि उसके भाई ने असले की वीडियो वायरल की थी इसलिए उसको गिरफ्तार कर लिया गया है और उसने उसे छोड़ने के लिए साढ़े 5 लाख रुपए की मांग की।

शिकायतकर्त्ता के अनुसार उसने अपने बैंक खाते में से उस ठग द्वारा दिए गए बैंक अकाऊंट में एक लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए और उसके बाद जब शिकायतकर्त्ता की उसके भाई के साथ बात हुई तो वह सही सलामत ड्यूटी कर रहा था। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्त्ता द्वारा हेल्पलाइन नंबर 1930 पर 19 अगस्त 2026 को शिकायत दर्ज करवाई गई थी और उस शिकायत के आधार पर थाना साइबर क्राइम फिरोजपुर द्वारा अज्ञात व्यक्ति।के खिलाफ मामला दर्ज करके उसका पता लगाया जा रहा है और उसको गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News