स्मगलर के घर छापेमारी करने गई पुलिस के उड़े होश

punjabkesari.in Tuesday, Apr 12, 2022 - 11:47 AM (IST)

फिल्लौर (भाखड़ी): फिल्लौर में हरियाणा पुलिस ने  स्मगलर विजय के एक और बंद पड़े घर में छापेमारी करके वहां से 16 लाख 53 हजार रुपए, 21 तोले सोना, 1 किलो 850 ग्राम चांदी के गहने और 18 मोबाइल फोन बरामद किए। पंजाब केसरी में खबर छपने के बाद पुलिस को अपने काम में पारदर्शिता लानी पड़ी। आपको बता दें कि गत दिन पंजाब पुलिस ने भी मीडिया से दूरी बना रखी हुई थी उनके द्वारा रविवार मीडिया की मौजूदगी में छापेमारी की गई।

यह भी पढ़ेंः लॉ एंड आर्डर को लेकर बोले पंजाब के डी.जी.पी. भवरा

सूचना मुताबिक बीते दिन पुलिस की तरफ से शराब स्मगलर के घर की गई छापेमारी के बाद मामला सोशल मीडिया पर उस समय लंबाई पकड़ने लग पड़ा जब लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर उंगला उठानीं शुरू कर दीं कि पुलिस ने स्मगलर के घर से जो 3 थैले बरामद किए हैं, वह सोने के गहनों और रुपयों के साथ भरे हुए थे। देर शाम डी.एस.पी. हरनील सिंह ने मीडिया को मिल कर बताया कि उन्होंने थैले में से 5 लाख 35 हजार ही मिले हैं तो उसी समय स्मगलर विजय की दोनों बहनों मोनिका और सलमा के कहने मुताबिक पुलिस उन्होंने रुपयों के अलावा उसका 3 लाख रुपया और आधा किलो सोना भी उठाकर ले गई जिसके उनके पास सबूत भी हैं। उक्त खबर छपने के बाद पुलिस की किरकिरी हुई जिस मामले को पुलिस हल्के में ले रही थी उसके तार हरियाणा के शहर अम्बाला के साथ जुड़े निकले।

यह भी पढ़ेंः  'मैं गगी ग्रुप दा गैंगस्टर बोल रेहा है, मैंनू 20 लख्ख दें, नहीं ता तेरे बेटे नू गोली मार देवांगे..'

स्मगलर विजय पर हैं 20 से अधिक मुकदमे दर्ज
थाना प्रमुख बलविन्दर सिंह ने बताया कि स्मगलर विजय जोजी ईसा मसीह का बेटा है, जोजी भी एक स्मगलर था। उसके मरने के बाद विजय नशे की स्मगलिंग का बड़े स्तर पर धंधा करने लग पड़ा। विजय पर फिल्लौर पुलिस थाने में 20 से अधिक लूटपाट, चोरी, डकैती और झगड़े के मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल वह फरार है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 

News Editor

Urmila