डेरे के मुख्य सेवादार की शर्मनाक करतूत से पैरों तले खिसकी जमीन, हैरान कर देगा मामला

punjabkesari.in Saturday, Sep 21, 2024 - 09:49 AM (IST)

मोगा : मोगा पुलिस ने लुधियाना के जगराओं स्थित डेरा चरण घाट के मुख्य सेवादार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। इस बाबा के खिलाफ कुछ दिन पहले एक अन्य लड़की ने भी रेप की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। अब मोगा पुलिस ने भी पीड़िता के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी बलविंदर सिंह को प्रोटेक्शन वारंट पर ले आई है।

जानकारी के मुताबिक 6 मई को डेरा चरण घाट के प्रधान बलविंदर सिंह 25 साल की लड़की को मोगा के एक निजी होटल में लाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की के परिवार वाले डेरे में जाते थे, जिसके चलते लड़की अपने नशेड़ी भाई को सुधारने की गुहार लेकर डेरे में गई थी। लड़की को स्पेशल अरदास करवाने की बात कह कर  साढ़े चार महीने पहले मोगा के एक निजी होटल में डेरे के मुख्य सेवादार बलविंदर सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इसके बाद वह लड़की को डेरे पर बुलाता था और हफ्ते में दो बार उसके साथ रेप करता था। लड़की ने पुलिस से शिकायत की जिसके बाद डेरा प्रमुख बलविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

दो सितंबर को जगराओं थाने में मुख्य सेवादार बलविंदर सिंह पर एक महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद डेरे के मुख्य सेवादार बलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर गोइंदवाला जेल भेज दिया गया। हाल ही में मोगा महिना पुलिस ने आरोपी बलविंदर सिंह को गोइंदवाला जेल से प्रोटेक्शन वारंट पर लाकर मोगा कोर्ट में पेश किया और पूछताछ के लिए 2 दिन का रिमांड लिया है।

मेहना थाने की इंस्पेक्टर अर्शप्रीत कौर ने बताया कि बुधवार को पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद आरोपी बलविंदर सिंह के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है। गुरुवार को आरोपी बलविंदर सिंह को हिरासत में लेने के लिए अदालत में पेश किया गया। शुक्रवार को आरोपी बलविंदर सिंह को गोइंदवाला जेल से प्रोटेक्शन वारंट पर मोगा की अदालत में पेश किया गया और 2 दिन के रिमांड पर लिया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News