पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान की गिरफ्तारी के बाद गरमाया माहौल, जमकर की नारेबाजी, दी चेतावनी
punjabkesari.in Friday, Jul 17, 2026 - 01:17 PM (IST)
लुधियाना (अनिल) : पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान शुभम शर्मा को आज टोल प्लाजा पर लुधियाना से फगवाड़ा की तरफ जाते समय गिरफ्तार किया गया जिसके बाद पुलिस द्वारा पहले शुभम शर्मा को थाना लाडोवाल में ले जाया गया जिसके बाद पुलिस द्वारा उसे लुधियाना लेकर जाया गया जैसे ही यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को शुभम शर्मा की गिरफ्तारी की सूचना यूथ कांग्रेस लुधियाना के प्रधान मनराज सिंह थक्करवाल को मिली उसके बाद भारी संख्या में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता लाडोवाल थाने पहुंचे उसके बाद यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की गई।
यूथ प्रधान मनराज सिंह ठक्करवाल ने बताया कि उनके प्रधान शुभम शर्मा को बिना किसी मुकदमे के पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है उन्होंने बताया कि जब उन्होंने थाना लाडोवाल में आकर प्रधान शुभम शर्मा के बारे में जानकारी हासिल करनी चाहिए तो पुलिस द्वारा उनका कोई भी संतुष्ट जवाब नहीं दिया गया और न ही शुभम शर्मा कहां है उसकी कोई जानकारी दी गई। प्रधान ठक्करवाल ने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 1 घंटे के अंदर उन्होंने पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान शुभम शर्मा के बारे में कोई जानकारी उनको न दी गई तो वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ नेशनल हाईवे को पूरी तरह से जाम कर देंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

