स्नैचर से भिड़ी लड़की... बदमाश ने जमीन पर पटक की मारपीट, इलाके में दहशत का माहौल

punjabkesari.in Monday, Feb 02, 2026 - 05:03 PM (IST)

अमृतसर: शहर में चोरों और स्नैचरों के हौंसले दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। इसी बीच एक घटना सामने आई है, जहां एक लड़की बदमाश से भिड़ गई। घटना तरनतारन रोड इलाके की है, जहां एक लड़की गली में से गुजर थी तो एक्टिवा सवार एक बदमाश ने उससे मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। लड़की काफी देर तक बदमाश से भिड़ती रही। बदमाश  ने लड़की से मारपीट की और उसे नीचे जमीन पर पटक दिया। बताया जा रहा है कि, लड़की कुछ सामान लेने के लिए अपने घर से निकली थी। 

PunjabKesari

इस दौरान लड़की ने खुद बचाने के लिए हाथ में पकड़े मोबाइल फोन को दूर फैंक दिया।  जिसके बाद बदमाश ने लड़की के थप्पड़ मारे और दूसरी तरफ जाकर मोबाइल फोन उठाकर मौके से फरार हो गया। लड़की ने आरोपी को पकड़ने के लिए एक्टिवा पर उसकी पीछा किया लेकिन वह संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल लड़की को तुरन्त अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर  आरोपी की पहचान कर रही है। पुलिस का कहना है कि, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News