जिस बेटे की सलामती के लिए ''मां'' ने सदा मांगी दुआएं, उसी ने बेरहमी से उतारा मौत के घाट

punjabkesari.in Saturday, Mar 13, 2021 - 10:22 AM (IST)

जगराओं (भंडारी): थाना हठूर के अंतर्गत आते गांव लक्खा में एक बेटे द्वारा अपनी मां का गला घोट कर कत्ल करने का समाचार प्राप्त हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार मजदूरी करके अपने बच्चों का पेट पालने वाली परमजीत कौर (45) पत्नी जगरूप सिंह वासी लक्खा की उसके छोटे बेटे कर्म सिंह (24) ने घरेलू अनबन के चलने मौत के घाट उतार दिया।

परमजीत कौर की 5 बेटियां तथा 2 पुत्रों में कर्म सिंह सबसे छोटा पुत्र है। इस घटना की सूचना मिलते ही बलविन्द्र सिंह एस.पी. (डी), सुखनाज सिंह डी.एस.पी. रायकोट तथा थाना हठूर की एस.एच.ओ. अर्शप्रीत कौर ग्रेवाल पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। थाना हठूर की एस.एच.ओ. अर्शप्रीत कौर अनुसार परमजीत कौर के कत्ल किए जाने के कारणों की जांच की जा रही है।

 

Content Writer

Tania pathak