चोरों ने शमशानघाट को बनाया निशाना, नकदी लेकर हुए फरार

punjabkesari.in Sunday, Sep 06, 2020 - 10:17 AM (IST)

लुधियाना(सलूजा): चोरों ने गौशाला के शमशानघाट को निशाना बनाते हुए करीब 10 हजार रुपए की नकदी चोरी की और फरार हो गए। 

जानकारी के अनुसार शमशानघाट में बतौर मैनेजर काम करने वाले अशोक कुमार ने जब कैश गल्ले को देखा तो उसमें से हजारों रुपए की नकदी गायब थी। चोर इस घटना को अंजाम देने के बाद डी.वी.आर. भी अपने साथ ले गए। डिवीजन-3 की पुलिस ने इस केस में मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ केस दर्ज करके बनती कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

Sunita sarangal