अज्ञात लोगों ने गुटका साहिब के अंग फाड़ कर सूए में फैंके

punjabkesari.in Thursday, Apr 11, 2019 - 08:30 AM (IST)

तरनतारन(रमन): पंजाब में विगत कुछ समय से शरारती तत्वों द्वारा गुरबाणी के गुटका साहिब व श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अंगों से छेड़छाड़ की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।

 जिला तरनतारन के गांव पंजवड़ के बाहर बने पानी वाले सूखे सूए के पुल के नीचे किसी शरारती तत्व ने 2 गुटका साहिब को फाड़ कर उसके अंगों को सूए में फैंक दिया। घटना का पता चलते ही बाबा बुड्ढा सत्कार कमेटी के उप प्रधान भाई प्रगट सिंह पंडोरी, किसान संघर्ष कमेटी के भाई कैप्टन सिंह बघियाड़ी, विशाल सिंह, भाई अर्शदीप सिंह, भाई बाली सिंह बाबा सिधाना व कुलदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में संगत मौके पर पहुंच गई। सतनाम वाहेगुरु का जप करते हुए बिखरे अंगों को झब्बाल पुलिस प्रभारी बलजीत सिंह की उपस्थिति में एकत्र कर गुरुद्वारा शहीद सिंघां पंजवड़ में ले जाया गया।

swetha