नहीं थम रहा प्लास्टिक डोर का इस्तेमाल, चपेट में आया नौजवान

punjabkesari.in Monday, Jan 31, 2022 - 05:31 PM (IST)

लुधियाना (राज): मोटरसाइकिल पर जा रहे नौजवान को प्लास्टिक डोर ने अपनी चपेट में ले लिया। डोर के साथ नौजवान का गला काटा गया, जिस कारण गहरा जख्म हो गया। उसके गले पर 12 टांके लगे हैं। अब उसकी हालत पहले से ठीक है। संजीत कुमार ने बताया कि वह लैब टैक्नीशियन है। 2 दिन पहले वह मोटरसाइकिल पर मरीज का सैंपल लेने के लिए जा रहा था।

जब वह हैबोवाल मेन रोड से गुजर रहा था तो अचानक प्लास्टिक डोर उसके गले में आकर फंस गई। जब तक वह अपना मोटरसाइकिल रोकता, डोर अपना काम कर चुकी थी। डोर ने उसके गले पर गहरा जख्म कर दिया था। उसके गले से खून निकलने लगा और उसके सभी कपड़े खून से लथपथ हो गए। इसके बाद लोगों ने उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसके गले पर 12 टांके लगे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila