वृद्धा के साथ गांववासियों की घिनौनी करतूत,शक के चलते किया यह सुलूक

punjabkesari.in Thursday, Jul 19, 2018 - 08:29 AM (IST)

बठिंडा(स.ह.): गांव घुम्मण कलां में कुछ लोगों ने 65 वर्षीय वृद्धा तथा उसके नौकर के जब्री कपड़े उतारकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। महिला का पति अपाहिज है,जबकि बच्चे अलग रहते हैं। इस कारण वृद्ध दंपति ने अपनी देखरेख के लिए घर में एक नौकर रखा हुआ है।

उस पर गांव वासियों को शक था कि उसके महिला के साथ अवैध संबंध हैं। इसी कारण गांव के ही 6 लोगों ने बुरी तरह महिला तथा नौकर को पीटकर निर्वस्त्र किया और उनकी वीडियो बना डाली। घटना की जानकारी मिलते ही एस.एस.पी. नानक सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज करने के आदेश जारी किए। थाना मौड़ में आरोपी जुगराज सिंह, निर्मल सिंह, जगपाल सिंह, रणधीर सिंह, जसपाल सिंह व लबदीप सिंह पर मामला दर्ज कर लिया गया जबकि सभी फरार हैं। थाना मौड़ के प्रभारी हरबंस सिंह ने बताया कि  घायल महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

swetha