पंजाब और हरियाणा में वर्षा से किसानों के चेहरे मुरझाए, तापमान गिरा

punjabkesari.in Saturday, Mar 14, 2020 - 03:21 PM (IST)

चंडीगढ़ः पिछले 2 दिनों से पंजाब और हरियाणा के कई क्षेत्रों में बारिश हो रही है, जिससे दोनों राज्यों के किसानों की चिंताएं बढ़ रही है। किसानों को डर है कि लंबे समय तक वर्षा और ओलावृष्टि से उनकी फसलों का काफी नुक्सान हो सकता है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि दोनों राज्यों की सांझी राजधानी चंडीगढ़ में पिछले 3 दिनों से वर्षा जारी है। अधिकारियों ने कहा कि पंजाब के अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और हरियाणा के अंबाला, पंचकूला, करनाल सहित कई क्षेत्रों में शुक्रवार और शनिवार को भारी वर्षा हुई। दोनों राज्यों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री कम है।  यह अधिकांश क्षेत्रों में 21 से 24 डिग्री के बीच रहा। अधिकारियों ने कहा कि ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ दूर-दूर तक हुई बेमौसमी वर्षा से पंजाब के विभिन्न भागों में गेहूं को नुक्सान हुआ है। फाजिल्का जिला वर्षा से बूरी तरह प्रभावित हुआ है। 

Vatika