Punjab में गर्मी के कड़े तेवर, मौसम विभाग ने किया Alert, दोपहर के समय निकलना होगा मुश्किल

punjabkesari.in Wednesday, Apr 03, 2024 - 12:41 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब में पिछले कुछ दिनों से मौसम लगातार बदल रहा है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट जरूर आई है, लेकिन जल्द ही तापमान बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक जल्द ही लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। 

हालांकि मौसम अभी भी मिलाजुला बना हुआ है और सुबह-शाम मौसम ठंडा है, जबकि दोपहर में धूप अधिक है, लेकिन आने वाले 10-20 दिनों तक तेज धूप लोगों के पसीने छुड़ा देगी। इस बीच तापमान भी सामान्य दिनों से बढ़ेगा। दोपहर में घर से निकलना भी मुश्किल हो जाएगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, अप्रैल-मई के दौरान गर्मी बढ़ती रहेगी, हालांकि इस दौरान बारिश की भी संभावना है, लेकिन इस बार मौसम साफ होते ही गर्मी जोर पकड़ेगी। 3 से 5 अप्रैल तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

Content Writer

Vatika