बच्चे की लाश लेकर पुलिस थाने पहुंची महिला, जानें क्या है माजरा

punjabkesari.in Wednesday, Aug 03, 2022 - 04:59 PM (IST)

जालंधरः राममंडी थाने में उस समय हड़कंप मच गया जब देर रात एक महिला अपने एक साल के बच्चे का शव लेकर पहुंची। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने ही बच्चे की हत्या की और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

जानकारी के अनुसार शव लेकर थाना पहुंची गांव चौहकां निवासी महिला ने बताया कि यह उसका दूसरा विवाह था। इसके बाद उनके घर  एक बच्चे का जन्म हुआ, जिसका नाम जीत रखा गया। महिला ने आरोप लगाया था कि उसके पति ने उसके  बेटे की हत्या की और फरार हो गय। महिला का आरोप है  कि पति उसके चरित्र पर शक करता था, जिसके चलते उसने बेटे की हत्या कर दी। इस घटना के बाद से परिवार का हाल बेहाल है। वहीं थाना रामामंडी के इंचार्ज नवदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 
 

Content Writer

Vatika