महिला करती थी ब्लैकमेल, युवक ने दिया इस खौफनाक घटना को अंजाम

punjabkesari.in Tuesday, Mar 22, 2022 - 05:57 PM (IST)

समराला (गर्ग, बंगड़): होली वाले दिन समराला के डिबिया बाजार मोहल्ले में 35 साल की महिला गला काट कर हुए कत्ल के मामले को पुलिस ने सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए कथित आरोपी ने माना है कि मृतक महिला उसे ब्लैकमेल करती थी और बार-बार पैसों की मांग किए जा रही थी। 

एस.एस.पी. खन्ना जे. इलनचेलियन ने बताया कि मृतक महिला लखवीर कौर (35) समराला में अकेली किराए के कमरे में रहती थी। होली वाले दिन 18 मार्च को पुलिस को इस महिला के कत्ल की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस ने पड़ताल में देखा कि इस महिला गला काट कर हत्या की गई है। 
मामले की जांच दौरान रजिंद्रपाल सिंह पुत्र भुपिन्दर सिंह हाल निवासी कमल कालोनी समराला को इस महिला के कत्ल के आरोप में गिरफ्तार कर उसके पास से मृतका के मोबाइल और कत्ल के लिए इस्तेमाल किया गया हथियार भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। एस.एस.पी. ने बताया कि पूछताछ में कथित आरोपी ने बताया कि उसके किसी अन्य महिला के साथ सम्बन्ध थे, जिसकी मृतका लखवीर कौर को जानकारी थी। लखवीर कौर उसके अन्य औरत के साथ संबंधों बारे न बताने को लेकर पैसों की मांग करती थी। जिससे तंग आकर उसने रस्सी और चाकू से उक्त महिला का बेरहमी के साथ कत्ल कर दिया। पुलिस ने कहा है कि आरोपी का पुलिस रिमांड लिया जा रहा है और अब आगे तफ्तीश होगी, कि इस कत्ल में अन्य किस-किस व्यक्ति का रोल है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News