रोजगार के लिए विदेश गए इस पंजाबी की बार्डर पार करते हुई मौत

punjabkesari.in Thursday, May 12, 2022 - 01:02 PM (IST)

तरनतारन (रमन): आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए विदेश गए 1 व्यक्ति की मौत होने की सूचना प्राप्त हुई है। मृतक के घर में इस समय गम का माहौल है। गौरतलब है कि मृतक साल 2019 में ब्राजील गया था। अमेरिका देश जाने के लिए रवाना हुए व्यक्ति की जंगल में तबीयत खराब होने के कारण मौत हो गई। 

जानकारी अनुसार जतिंदर सिंह उर्फ लवली (45) पुत्र हरबंस सिंह निवासी रोही कंडा नजदीक बगीची मंदिर तरनतारन साल 2019 में अपने परिजनों व बच्चों का भविष्य बनाने के लिए रोजगार की तलाश में ब्राजील गया था। वहां पर जतिंदर सिंह द्वारा मेहनत-मजदूरी करने से घर का गुजारा होना शुरु हो गया। कुछ दिन पहले जतिंदर सिंह अपने कुछ और सार्थियों सहित जंगल का रास्ता पार करते हुए अमेरिका देश जाने के लिए पैदल रवाना हुआ था। जंगल के रास्ते में जतिंदर सिंह की अचानक तबीयत खराब हो गई। स्वास्थ्य सुविधा न मिलने के कारण अमेरिका बार्डर पार करने से पहले ही जतिंदर सिंह ने दम तोड़ दिया। जतिंदर सिंह की मौत की खबर परिजनों को मंगलवार की देर रात मिली। इसके बाद परिजनों व आस-पास के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। सभी परिजन गम में डूब गए। मृतक अपने पीछे पत्नी अमृतपाल कौर, बेटा अभिजोत सिंह, बेटी सुखलीन कौर को छोड़ गया है। 

जानकारी देते हुए पिता हरबंस सिंह, इंस्पैक्टर सतपाल सिंह, जगदीप सिंह दोनों भाइयों ने बताया कि जतिंदर सिंह का सपना था कि वह अपने बच्चों का भविष्य अच्छा बना कर दोनों को बड़ी पोस्ट का अधिकारी बनाएगा। इसी लिए जतिंदर सिंह मेहनत करने विदेश गया था। यह दुखदाई सूचना जतिंदर सिंह के दोस्तों ने मंगलवार को दी। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News