नौजवान का कत्ल कर रात को श्मशानघाट में जलाया, सुबह कुत्ते खींच लाए गेट तक अधजला शव

punjabkesari.in Monday, Jan 06, 2020 - 08:19 AM (IST)

सनौर(जोसन): सनौर की हद में पड़ते गांव हीरागढ़ में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गांव के प्रकाश चंद का कत्ल करके श्मशानघाट में जला देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सुबह इस शव को श्मशानघाट में से कुत्ते खींच कर गेट तक ले आए और गांव के लोगों ने जाकर देखा तो सारी स्थिति स्पष्ट हुई। श्मशानघाट में पड़ा अधजला शव देख कर पूरे गांव व इलाके में हाहाकर मच गई जिसकी सूचना सनौर पुलिस को दी गई। सनौर थाना के इंस्पैक्टर कर्मजीत सिंह टीम के साथ गांव पहुंचे। 

गांव के लोगों अनुसार कि यह सारा घटनाक्रम रात को हुआ है। पहले तो शव की पहचान ही नहीं हो रही थी परन्तु फिर इस नौजवान के शव को उसकी मां और भाभी ने पहचान लिया। मामला सीधे तौर पर कत्ल का होने के कारण सनौर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 302 का केस दर्ज करके आरोपियों को पकडऩे के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। 

मामले की तह तक जाएंगे : डी.एस.पी. अजयपाल
हलका सनौर के डी.एस.पी. अजयपाल सिंह ने कहा कि मामला बड़ा सनसनीखेज है। आज प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि प्रकाश चंद का कत्ल करके शव को श्मशानघाट में जलाया गया। इस दौरान हो सकता है कि रात को कोई आ गया होगा जिस कारण अपराधी भाग गए और श्मशानघाट में अधजला शव रह गया। शव की पहचान हो चुकी है जिसको पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है। वह मामले की तह तक जाएंगे और आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। 

swetha