मरीज बनकर आए नौजवानों ने डॉक्टर पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, देखें CCTV में कैद मंजर

punjabkesari.in Sunday, Jan 15, 2023 - 03:12 PM (IST)

तलवंडी साबो (मुनीश): पंजाब में आए दिन बड़ी घटनाएं हो रही हैं। वैसे तो पंजाब में गन कल्चर पर लगाम लगाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन फिर भी फायरिंग की घटनाएं हो रही हैं। ताजा मामला बठिंडा के तलवंडी साबो का है। ऐतिहासिक नगर तलवंडी साबो में देर शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब कस्बे के प्रसिद्ध डाक्टर दिनेश बंसल पर  मरीज बनकर आए कुछ युवकों ने उनके नर्सिंग होम में घुसकर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।

दरअसल, यह घटना  देर शाम तलवंडी साबो के मुख्य अस्पताल राज नर्सिंग होम में हुई। डाक्टर पर अज्ञात व्यक्तियों ने हमला कर दिया, जिसमें गोली लगने से राज नर्सिंग के डा. दिनेश बंसल घायल हो गए। यह घटना रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों ने राज नर्सिंग होम में आकर डॉक्टर पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली उनकी जांघ में जा लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

डॉ.  बंसल की हालत को देखते हुए उन्हें मैक्स अस्पताल बठिंडा रेफर कर दिया गया है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार दो व्यक्ति मरीज बनकर अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर से हाथापाई के बाद फायरिंग कर दी जिससे डॉक्टर बंसल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष गुरदीप सिंह व डी.एस.पी. बूटा सिंह गिल पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे और प्रारंभिक जांच शुरू की। घटना के बाद से शहर में दहशत का माहौल देखा जा रहा है।  इलाके की पुलिस द्वारा सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News