संगरूर: Main Market में ज्वेलर्स की दुकान को शातिर चोरों ने बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Tuesday, Jul 07, 2026 - 05:06 PM (IST)

संगरूर: जिले में चोरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। जिले के दिडवा के मेन मार्केट में ज्वेलर्स की दुकान को चोरों द्वारा निशाना बनाया गया। मिली जानकारी के अनुसार मेन बाजार में हरि ज्वेलर्स नामक दुकान में अज्ञात चोरों ने गत देर रात वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।

इस मामले संबंधी जानकारी देते हुए ज्वेलर्स की दुकाने के मालिक हरि सिंह ने बताया कि रात को शातिर चोर उनकी दुकान की छत पर लगे दरवाजे को तोड़कर दुकान के अंदर घुसे और बेखौफ होकर कीमती सामान को चोरी करके ले गए। इस दौरान चोर उनकी दुकान के काउंटर और लॉकर से डेढ़ किलो चांदी के कीमती गहने ले गए जिनकी कीमत लाखों रुपए है। चोर इतने शातिर थे कि, वह घटना के दौरान दुकान के अंदर लगे CCTV कैमरों के डीबीआर भी उखाड़कर अपने साथ ले गए। 

बताया जा रहा है कि दुकान मालिक जब सुबह दुकान पर पहुंचा तो उसे घटना के बारे में पता चला। इस दौरान उसने तुरन्त पुलिस को चोरी की घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले की गहराई से जांच कर रही है और दुकान के आसपास लगे अन्य रास्तों के सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाए। संगरूर जिले में लगाकार हो रही चोरी और लूट की वारदातों से लोगों में जहां डर  का माहौल वहीं भारी रोष और चिंता भी है। लोगों ने पुलिस से रात के समय में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और चोरी/लूट की वारदातों पर लगाम लगाने की बात कही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News