शादी समारोह दौरान चोर उड़ा ले गया दुल्हन की मां का बैग, सी.सी.टी.वी. में हुआ कैद

punjabkesari.in Friday, Oct 23, 2020 - 02:06 PM (IST)

चंडीगढ़: सेक्टर 22 के एक होटल में शादी समारोह दौरान एक शख्स दुल्हन की मां का बैग चोरी करके फरार हो गया। ये सारी घटना वहां लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई।

जानकारी देते हुए शिकायतकर्ता उषा ठाकुर ने बताया कि उनका परिवार सेक्टर 49 में रहता है। उनकी बेटी की शादी सेक्टर 22 के होटल सनबीम में थी। वह एक बैग साथ लेकर आई थी। इस बैग में साढ़े तीन लाख रुपये, 2 मोबाइल फोन, गहने, शगुन में दिए गए लिफाफे और अन्य कीमती सामान भी था। समारोह के दौरान किसी ने उनका बैग चोरी कर लिया। चोरी होने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। 

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सी.सी.टी.वी. फुटेज को खंगाला जो उसमें समारोह के दौरान एक शख्स बैग के साथ छेड़छाड़ करता हुआ नजर आया। पुलिस के अनुसार यह निजी मामला है और आरोपी परिवार का ही कोई रिश्तेदार लगता है। पुलिस ने बताया कि स्टेज पर दुल्हे और दुल्हन के साथ दुल्हन की मां भी थी। शख्स स्टेज पर आया और वह बैग उठाकर फरार हो गया। गेट पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में भी वह कैद हो गया। इसमें दिख रहा था कि शख्स ने चेहरे पर मास्क पहना हुआ है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों और पड़ोसी राज्यों की पुलिस को फुटेज और तस्वीरें भेज गी हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sunita sarangal

Recommended News

Related News