चोरों का आतंक, दुकान की छत फाड़ नकदी, चांदी की मूर्ति व अन्य सामान किया चोरी

punjabkesari.in Thursday, Sep 03, 2026 - 04:35 PM (IST)

गुरुहरसहाय (सुनील विक्की): शहर में चोरियां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं और चोर आए दिन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जिन्हें पुलिस प्रशासन का कोई डर नहीं है। मालूम हो कि पुलिस भी इन चोरों को पकड़ने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है और हाथ पर हाथ रखकर बैठी हुई है। मालूम हो कि बीती रात चोरों ने एक दुकान की छत में सेंधमारी करके अंदर से नगदी, चांदी की मूर्ति और अन्य सामान चोरी किया और वहां से फरार हो गए। 

जानकारी देते हुए दुकान मालिक चंदन शर्मा ने बताया कि उनकी दुकान शर्मा ट्रेडिंग कंपनी रेलवे पुल के साइड पर बनी मार्केट में स्थित है और इस दुकान के अंदर वह तरह-तरह की पशुओं को खिलाने वाली फीड और कई अन्य प्रकार का सामान तैयार करते हैं। उन्होंने बताया कि वह बीती रात को दुकान बंद करके घर चले गए थे और जब सुबह आकर उन्होंने दुकान खोली तो देखा कि दुकान के अंदर बने दफ्तर के टेबल की दराजें खुली हुई थीं और उसमें रखी नकदी, भगवान जी की चांदी की मूर्ति, सिक्के और अन्य कीमती सामान गायब था। 

इस दौरान जब उन्होंने अपनी दुकान के अंदर पीछे जाकर देखा तो दुकान की छत पर दो जगहों पर अज्ञात चोरों की तरफ से सेंधमारी की हुई थी। उन्होंने बताया कि चोर छत में सेंधमारी करके दुकान में दाखिल हुए और दुकान के अंदर रखी नकदी और अन्य कीमती सामान चुराकर ले गए है। चंदन शर्मा ने बताया कि उनका एक से डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है और इस संबंध में उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनाका जायजा लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News