वाहन चोरी करने वाला गिरोह का पर्दाफाश

punjabkesari.in Sunday, Feb 17, 2019 - 08:00 AM (IST)

बठिंडा (स.ह): थाना सिविल लाइन पुलिस ने चोरी की बोलैरो व अन्य वाहनों सहित 3 सदस्यीय गिरोह को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ जारी है। जानकारी अनुसार कुलविंद्र सिंह निवासी बहिमण दीवाना किसी व्यक्ति को एक बोलैरो गाड़ी बेच रहा था। उस व्यक्ति ने गाड़ी पहचान ली कि यह तो उनके रिश्तेदार अमरीक सिंह निवासी दूनेवाला जिला फिरोजपुर की है, जो कुछ समय पहले बठिंडा से ही चोरी हो गई थी। उसने इसकी जानकारी तुरंत अमरीक सिंह को दी जिन्होंने कुलविंद्र सिंह को गाड़ी खरीदने के चक्कर में उलझाए रखा और पुलिस को सूचित किया। थाना सिविल लाइन के एस.आई. गुरमीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर कुलविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने उक्त गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। इसके अलावा पूछताछ व गहराई से की जांच उपरांत पुलिस ने इस चोर गिरोह के अन्य मैंबरों परमजीत सिंह निवासी अटारी जिला फिरोजपुर व यादविंद्र सिंह निवासी लंघेआना जिला फिरोजपुर को भी गिरफ्तार किया है। उनके पास से 3 मोटरसाइकिल व एक एक्टिवा भी बरामद की गई है। अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना: जांच अधिकारी जांच अधिकारी गुरमीत सिंह ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर 2 दिन का रिमांड लिया गया है जिनसे अन्य पूछताछ की जा रही है, क्योंकि अन्य वारदातों का खुलासा होने की भी संभावना है।

Anjna