दिनदहाड़े हार्डवेयर की दुकान में चोरी की वारदात, घटना CCTV में कैद

punjabkesari.in Tuesday, Jul 14, 2026 - 10:35 AM (IST)

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): सरहदी कस्बे दौरागला में दिनदहाड़े एक शातिर युवक ने पवन हार्डवेयर की दुकान पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी देते हुए पवन महाजन ने बताया कि वह अपनी दुकान के बिल्कुल पास गोदाम में सामान लेने गया तो जब वापिस आकर अपनी दुकान पर देखा तो गल्ला खुला हुआ था जब उन्हें शक हुआ तो उन्होंने देखा कि गल्ले में रखे पैसे गायब थे। इसके बाद जब CCTV चेक किया गया तो दिखा कि दुकान में घुसा एक युवक दो मिनट तक वहीं खड़ा रहा, जिसके बाद उसने गल्ले में रखे पैसे निकाले और भाग गया।

पीड़ित दुकानदार ने कहा कि इसकी शिकायत पुलिस को दर्ज करवा दी गई है और युवक की पहचान भी हो गई है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि इस युवक को पकड़कर चोरी किए गए पैसे उसे वापिस दिलवाए जाएं। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। हैरानी की बात है कि कैसे एक छोटी उम्र का युवक दिनदहाड़े दुकान में घुसता है और देखते-देखते गल्ले में रखे पैसे लेकर फरार हो जाता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News