अनाज मंडी में चोरों का आतंक, लाखों की गेहूं पर किया हाथ साफ
punjabkesari.in Friday, May 01, 2026 - 10:16 AM (IST)
गुरदासपुर(हरजिंदर सिंह गोराया): गुरदासपुर में चोरों द्वारा रात में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसे मामले अब काफी बढ़ गए हैं। अब एक ताजा खबर सामने आई है कि जिला गुरदासपुर के ऐतिहासिक शहर कलानौर की मुख्य अनाज मंडी से बीती रात चोरों ने 70-75 बोरी गेहूं चोरी कर लिया।
जानकारी देते एम.एल. ट्रेडिंग कंपनी के प्रतिनिधि सरपंच जतिंदर कुमार गोरा सल्होत्रा और वरिंदर कुमार सल्होत्रा ने बताया कि सरकारी खरीद एजेंसी पनग्रेन ने उनके व्यापारी से माल खरीदा था और उसे एक जगह पर रखा था। इस माल में से बीती रात चोरों द्वारा 70 से 75 बोरी गेहूं चोरी कर लिया गया, जिससे उन्हें करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना कलानौर पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है। व्यापारियों के प्रतिनिधियों ने मांग की है कि पुलिस तुरंत चोरों को ढूंढे और उन्हें हुए नुकसान का मुआवजा दे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

