रेडीमेड कपड़ों की दुकान में चोरी, कैश और पर्स लेकर फरार हुआ चोर
punjabkesari.in Wednesday, Sep 30, 2026 - 12:35 PM (IST)
गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): हनुमान चौक में स्थित एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान को चोरों द्वारा निशाना बनाने का मामला सामने आया है। चोर दुकान के गल्ले से करीब 78 हजार रुपये कैश और एक पर्स चोरी कर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार जब दुकान मालिक दुकान पर पहुंचा तो उसे चोरी का पता चला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस दुकान की फुटेज और आस-पास लगे CCTV कैमरों की जांच कर रही है, ताकि चोरी करने वालों की पहचान कर उन तक पहुंचा जा सके। चोरी की इस घटना से इलाके के दुकानदारों में चिंता का माहौल है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

