Amritsar: हाल गेट के पास मंदिर में चोरी से मचा हड़कंप, CCTV में कैद हुई वारदात
punjabkesari.in Wednesday, Oct 14, 2026 - 10:43 AM (IST)
अमृतसर: अमृतसर के हाल गेट बाजार के पास स्थित एक मंदिर में देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। चोरी की यह घटना मंदिर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में एक युवक मंदिर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसता दिखाई दे रहा है।
CCTV फुटेज के अनुसार, मंदिर में दाखिल होने के बाद युवक ने अंदर जाकर भगवान भोले शंकर का त्रिशूल निकाला और उससे गोलक तोड़ दी। इसके बाद गोलक में रखी नकदी को कपड़े में लपेटकर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के संबंध में मंदिर के पंडित और प्रधान की तरफ से जानकारी दी गई है। वहीं, इस मामले में चौकी इंचार्ज शिव कुमार से फोन पर बातचीत की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

