कपूरथला में लाखों की चोरी, बेटे की शादी के लिए रखा सोना-नकदी लेकर चोर फरार
punjabkesari.in Saturday, Aug 15, 2026 - 05:15 PM (IST)
कपूरथला: जिले में चोरों ने आतंक मचाया हुआ है। गांव भंडाला बेट के अड्डे पर स्थित एक घर पर अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। इस दौरान चोर लाखों रुपए के सोने के आभूषण, एक लैपटॉप, 5 मोबाइल फोन व 55 हजार के करीब नकदी चोरी करके फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक चोरों ने गत रात वारदात को अंजाम दिया।
इस संबंधी जानकारी देते हुए महिला तीर्थ कौर निवासी गांव भंडाल ने बताया कि गत देर रात अज्ञात चोर उनके घर में घुस गए और सोने के गहने (2 सोने की अंगूठिया, एक जोड़ी कांटे) लैपटॉप, 5 मोबाइल फोन व 55 हजार रुपए नकदी चुराकर फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि उन्होंने सोने के गहने अपने बेटे की शादी के लिए बनवा कर रखे थे। महिला ने बताया कि, इस दौरान चोरों द्वारा घर में खड़ी कार को भी चुराने का प्रयास किया गया। जब घर में कुछ आवाजें आई तो घर वाले उठ गए और उन्होंने शोर मचा दिया, जिस कारण चोर मौके से फरार हो गए और जाते-जाते कार की चाबी बाहर फेंक गए। फिलहाल इस संबंधी थाना ढिलवां पुलिस को सूचनी दे दी है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

