फिर मदद के लिए आगे आए Sonu Sood, गरीब बच्चों के लिए शुरू की स्कॉलरशिप

punjabkesari.in Sunday, Sep 13, 2020 - 08:15 PM (IST)

पंजाब/ चंडीगढ़: कोरोना वायरस महामारी के चलते हर क्षेत्र को तंगी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे संकट काल में मदद का हाथ बढ़ाने वाले बॉलीवुड अदाकार सोनू सूद एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गए है। सोनू सूद ने अब दिवंगत मां प्रो. सरोज सूद के नाम पर स्कॉलरशिप का ऐलान किया है। ये स्कॉलरशिप गरीब बच्चों को उनकी पढ़ाई के लिए दी जाएगी। 

उन्होंने 'पढ़ेगा भारत, तभी आगे बढ़ेगा भारत' और हिंदुस्तान बढ़ेगा तभी, जब पढ़ेंगे सभी' के नारे के साथ जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाने और उनकी आर्थिक मदद करने का ऐलान किया है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। इस स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई करने की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्टर सोनू प्रवासी मजदूरों के लिए मसीहा बन चुके हैं। इस लॉकडाउन में उन्होंने  देश ही नहीं विदेशों में फंसे हुए लोगों को उनके घर सुरक्षित पहुंचाया हैं। देश के हर राज्यों में उन्होंने अलग-अलग तरह से लोगों की मदद की है। इसके अलावा हाल ही में सोनू ने प्रवासी मजदूरों के लिए नौकरी की व्यवस्था करने का ऐलान किया था। इसके लिए उन्होंने  APEC नाम की कंपनी के साथ खास करार किया है। 

Tania pathak