फिर विवादों में घिरे कैबिनेट मंत्री चरनजीत चन्नी

punjabkesari.in Monday, Apr 09, 2018 - 07:46 PM (IST)

चंडीगढ़: कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार मामला सीसीटीवी कैमरों के साथ जुड़ा हुआ है।

दरअसल कैबिनेट मंत्री चन्नी ने सचिवालय में अपने दफ्तर के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं जिनको सी.एम. की मंजूरी के बिना लगाया गया है। पिछले कुछ समय से चन्नी किसी न किसी विवाद का हिस्सा बने रहे हैं अब फिर वह एक नए विवाद में घिर गए हैं। इस मामले पर कैबिनेट मंत्री चन्नी से तो राबता कायम नहीं हो सका लेकिन कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने जरूर अपनी प्रतिक्रिया दी है। धर्मसोत ने इस सारे मामले से खुद को अनजान बताते कहा कि कांग्रेस पार्टी सिद्धांतों पर चलती है और चलती रहेगी।  

Vaneet