भिखारी बनाने का सिस्टम है तीनों कृषि कानून, CM चन्नी ने केंद्र सरकार से की ये अपील

punjabkesari.in Tuesday, Sep 28, 2021 - 05:40 PM (IST)

चंडीगढ: आज प्रैस कांफ्रैस में पंजाब मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी केंद्र सरकार से अपील की है कि तीन काले कानून तुरन्त रद्द किए जाए। उन्होंने कहा कि वह अपने पंजाब के किसानों के साथ है। किसानों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे किसान और खेत मजदूर बहुत संकट में है। इनकी हालत तरसयोग्य है। वह काफी बदत्तर जिन्दगी जी रहे हैं। 

उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की है कि तीन कृषि कानून रद्द किए जाएं। इन तीन काले कानून का कोई मतलब नहीं है। किसानों की हालत बहुत खराब है। उन्होंने कहा पंजाब की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। 
आगे उन्होंने कहा कि पंजाब गर्वनमैंट स्टेट है, केंद्र सरकार इसे जम्मू-कश्मीर न समझे। केंद्र सरकार यह जो पंजाब के किसानो को भिखारी बनाने का सिस्टम लेकर आई है उसे रद्द करे नहीं तो पंजाब सरकार विधानसभा का स्पैशल सैशन बुलकर कानून रद्द कर देगी। 

उन्होंने कहा कि किसान हमारा अन्न्दाता है ये हमे बहुत कुछ देता है। इसकी ऐसी हालत को देखकर भी केंद्र टस से मस नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि देश का किसान संकट में है लेकिन उन्हें जिम्मेदारी सिर्फ पंजाब की मिली है। इसलिए पंजाब  सरकार किसान युनियन संयुक्त मोर्चे के साथ खड़ी है। पंजाब के बहुत से किसान शहीद हुए हैं पंजाब सरकार ने उन्हें नौकिरयां देने का प्रबंध किया है। आगे उन्होंने कहा कि की अगर किसान खुशहाल होगा तो देश खुशहाल होगा।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Her  

Content Writer

Sunita sarangal