Weather Updates: धूल भरी आंधी के साथ हो सकती है बूंदाबांदी, जानें मौसम का हाल

punjabkesari.in Wednesday, Apr 13, 2022 - 04:45 PM (IST)

लुधियाना:  उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी है। जिले में आज सुबह हवा चलने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने से सुबह तापमान भी 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। मौसम विभाग के मानें तो आज दिन भर हवाएं चलेंगी। शाम को धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। रात में हवा की रफ्तार बढ़ सकती है जिससे मौसम ठंडा महसूस होगा। 

मौसम विभाग  के अनुसार कई जिलों में आंधी भी आ सकती है। हिमाचल के साथ लगते जिलों में बिजली गिरने और बारिश की भी संभावना है। कई जगहों पर गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं तो कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। बादल, बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट आएगी। 14 अप्रैल से मौसम साफ हो जाएगा और लू से भी राहत रहेगी। बता दें मंगलवार को पंजाब के कई जिलों में लू चलने से भीषण गर्मी रही।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News