पंजाब मेंं 27 व 28 जनवरी को हो सकती है बारिश

punjabkesari.in Saturday, Jan 25, 2020 - 02:50 PM (IST)

लुधियाना (सलूजा): पश्चिमी चक्रवात के चलते पंजाब में मौसम का मिजाज एक बार फिर से करवट ले सकता है। गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को आसमान पर बादल छाए रह सकते है। सुबह व रात के समय राज्य भर में घने कोहरे का भी लोगो को सामना करना पड़ सकता है।  

यह संभावना पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग की प्रभारी डा प्रभजोत कौर ने व्यक्त करते हुए बताया कि 27 व 28 जनवरी को पंजाब के अलग अलग हिस्सों में बारिश हो सकती है। जिससे न्यूनतम तापमान का पारा नीचे की ओर लुढक़ सकता है। उन्होंने मीडिया के साथ ये भी जानकारी सांझीं कि इन दोनो दिनों के दौरान सुबह व देर रात के समय लुधियाना समेत पंजाब भर के लोगो को शीत लहर का सामना भी करना पड़ सकता है। 

फिलहाल राज्य भर के लोगों को ठंडी से राहत मिलने वाली नहीं है। उन्होंने बताया कि इसके बाद मौसम कलीयर हो जाएगा। यहां पर ये बता दें कि पिछले दो तीन दिनो से खिलखिलाती धूप निकलने से लुधियाना समेत पंजाब भर के लोग काफी राहत महसूस कर रहे है। 

Mohit