पंजाब विधानसभा चुनाव : ये नेता हो सकते हैं 'आप' का सी.एम. चेहरा

punjabkesari.in Tuesday, Jan 04, 2022 - 04:21 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब में विधानसभा चुनावों में कुछ ही समय शेष रह गया है। राज्य में आम आदमी पार्टी के सी.एम. चेहरे को लेकर राजनीतिक हलकों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इसी के चलते सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की तरफ से भगवंत मान को सी.एम. चेहरा ऐलाना जा सकता है। सूत्रों का कहना है सांसद भगवंत मान को पंजाब में सी.एम. का चेहरा घोषि‍त करने जा रही है। बताया जा रहा है कि भगवंत मान को पार्टी की तरफ से मुख्‍यमंत्री का चेहरा बनाए जाने को लेकर पार्टी की समिति में सहमति बन गई है। लेकिन आम आदमी पार्टी द्वारा अभी तक इसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की गई है। 

जिक्रयोग्य है कि आम आदमी पार्टी राज्य में हुए ताजा सर्वे के अनुसार भी अन्य राजनीतिक दलों के मुकाबले टॉप पर है। आप प्रमुख व दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा भी पंजाब के कई दौरे किए गए हैं और अपने दौरों के दौरान केजरीवाल ने राज्य के लोगों के लिए कई बड़े-बड़े ऐलान किए हैं। बताया जा रहा है जल्द ही पार्टी हाईकमान द्वारा भगवंत मान के नाम का ऐलान किया जाएगा। भगवंत मान पंजाब के एक लोकप्रिय नेता व सांसद हैं। भगवंत मान पंजाब के संगरूर लोकसभा क्षेत्र से दो बार सांसद निर्वाचित हुए हैं। भगवंत मान पंजाब में आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े चेहरों में से एक हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Subhash Kapoor