पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका, AAP में शामिल हुआ ये कांग्रेसी विधायक

punjabkesari.in Saturday, Mar 09, 2024 - 12:48 PM (IST)

पंजाब डेस्कः लोकसभा चुनावों से पहले पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका लगा  है। दरअसल, फतेहगढ़ साहिब कांग्रेस के जिला प्रधान और बस्सी पठाना से पू्र्व विधायक गुरप्रीत सिंह जी.पी. आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए है।

कहा जा रहा है कि जी.पी. को आम आदमी पार्टी फतेहगढ़ साहिब से  उम्मीदवार घोषित कर सकती  है।  बता दें कि 2017 में गुरप्रीत सिंह जीपी कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे, जो 2017 से 2022 तक विधायक रहे हैं।

 

 

Content Writer

Vatika