GLADA में इन अधिकारियों की वापसी, पंजाब सरकार ने सौंपी अब यह जिम्मेदारी

punjabkesari.in Thursday, Feb 27, 2025 - 09:25 PM (IST)

लुधियाना (हितेश) : ग्लाडा में पुराने सी.ए. व ए.सी.ए. की वापसी हो गई है। यहां बताना उचित होगा कि पंजाब सरकार द्वारा वीरवार को आई.ए.एस. व पी.सी.एस. अधिकारियों की ट्रांसफ़र लिस्ट जारी की गई है, उसमें गलाडा के सी.ए. व ए.सी.ए. की भी बदली कर दी गई है, जिसके तहत संदीप कुमार को ग्लाडा मुख्य प्रशासक और ओजस्वी को ए.सी.ए. लगाया गया है। यह दोनों ही ऑफिसर इससे पहले भी ग्लाडा में सी.ए. व ए.सी.ए.  के पद पर रह चुके हैं।  हालांकि ई.ओ. के रूप में अमन गुप्ता को पहले की तरह ही बरकरार रखा गया है।

हरप्रीत व विनीत को नही मिली पोस्टिंग 
सरकार द्वारा ग्लाडा के सी.ए.  हरप्रीत सिंह व ए.सी.ए. विनीत कुमार को ट्रांसफर के बाद कोई नई पोस्टिंग नही दी गई है, उन दोनों को पर्सनल डिपार्टमेन्ट में रिपोर्ट करने के लिए बोला गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News