पंजाब में जेलों की कमान होगी इन आफिसरों के हाथ, रूपरेखा हो रही तैयार

punjabkesari.in Thursday, Apr 28, 2022 - 06:40 PM (IST)

लुधियाना (स्याल): पंजाब की जेलों में अब नया प्रयोग होने की सूचना मिल रही है। सरकार पंजाब की जेलों की हालत सुधारने के लिए इनकी कमान ईमानदार और डयूटी के प्रति सतर्क रहने वाले आई.पी.एस. अधिकारियों को सौंपने की योजना बना रही है। यह तब होने जा रहा है, जब पंजाब की जेलों की बुरी हालत विपक्षी पार्टियों के लिए पंजाब सरकार को घेरने के लिए एक मुद्दा बन रही है। 

इस संबंध में जेल मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि पंजाब के नए जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस जेलों की हालत को गंभीरता से ले रहे हैं और जेलों में मोबाइल मिलने, नशा मिलने की घटनाओं सहित प्रतिबंधित सामान मिलने से जेल प्रशासन पर काफी इल्जामबाजी हो रही है। इन सबसे निजात पाने के लिए जेल प्रशासन इसका जल्द और पक्का हल निकालना चाहता है। इसलिए पुलिस अधिकारियों में सबसे वरिष्ठ आई.पी.एस. अधिकारियों को जल्द जेलों की सुरक्षा की कमान मिलने की संभावना बन गई है। हालांकि इस पर आखिरी निर्णय तो जेल मंत्रालय ने ही लेना है, लेकिन जिस हिसाब से जेल मंत्रालय के अधिकारियों कर्मचारियों में इसकी चर्चा छिड़ी है, उससे स्पष्ट है कि इस दिशा में सरकार कोई जल्द ही नई पहल करने वाली है। इसकी रूपरेखा में आई.पी.एस. अधिकारियों की क्या भूमिका होगी, इस पर भी तरह-तरह की बातें चल रही हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News