कोटकपूरा गोलीकांड: पूर्व CM बादल सहित इन लोगों को किया तलब

punjabkesari.in Monday, Mar 06, 2023 - 07:40 PM (IST)

फरीदकोट (जगदीश): 2015 में घटे कोटकपूरा कांड मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस मामले में कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल, पूर्व डी.जी.पी. सुमेध सैनी, आई.जी. परमराज सिंह उमरानंगल, आई.जी. अमर सिंह चाहल, पूर्व एस.एस.पी. सुखजिंदर सिंह मान, मोगा के पूर्व एस.एस.पी. चरनजीत शर्मा व थाना सिटी कोटकपूरा के पूर्व एस.एच.ओ. गुरदीप सिंह पंधेर को 23 मार्च के लिए सम्मन जारी कर तलब किया है।

जांच टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट में खुलासा किया कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने सुखबीर सिंह बादल व सुमेध सैनी की ओर से रची गई साजिश को अंजाम देने में बड़ी भूमिका निभाई। नामजद किए गए प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल, पूर्व एस.एस.पी. सुखजिंदर सिंह मान के अलावा बाकी सभी आरोपियों को हाईकोर्ट से जमानत मिली हुई है।

Content Writer

Subhash Kapoor