रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! 30 नवम्बर तक ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
punjabkesari.in Tuesday, Nov 17, 2026 - 12:50 AM (IST)
रूपनगर (विजय): रेलवे विभाग ने रूपनगर जिले के विभिन्न स्टेशनों से गुजरने वाली 2 जोड़ी ट्रेनों को 30 नवम्बर तक रद्द कर दिया है। इनमें ट्रेन नंबर 74991 और 74992 (दौलतपुर चौक–अंबाला कैंट जंक्शन, चंडीगढ़ होकर) तथा ट्रेन नंबर 64516 (नंगल डैम–अंबाला कैंट जंक्शन, चंडीगढ़ होकर) और 64517 (अंबाला कैंट जंक्शन–नंगल डैम, सरहिंद होकर) शामिल हैं।
अंबाला रेलवे डिवीजन के अधिकारियों द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) और खरड़ में ट्रैक के नवीनीकरण और मरम्मत कार्य के चलते इन ट्रेनों को रद्द किया गया है। गौरतलब है कि ये यात्री ट्रेनें कई महीनों से रद्द चल रही हैं। इसके परिणामस्वरूप, रूपनगर के विभिन्न हिस्सों से पी.जी.आई. चंडीगढ़, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और कई धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

