महानगर में चोरों ने मचाया आतंक, दिन-दिहाड़े घर से उड़ाया लाखों का माल

punjabkesari.in Friday, Jun 02, 2023 - 04:34 PM (IST)

जालंधर (वरुण) : शहर में चोरों ने आतंक मचाया हुआ है। दिन प्रतिदिन लूटपाट और चोरी की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही। वहीं जालंधर में आज एक और चोरी की घटना सामने आई है, जिसमें चोरों ने दिन दिहाड़े एक घर को निशाना बना कर वहां से लाखों का माल उडा फरार हो गए हैं। घटना शिव नगर की बताई जा रही है, जहां पर चोरों द्वारा एक घर को निशाना बनाया गया है। शिव नगर में दिन दिहाड़े बाइक पर आए चोरों ने एक घर के ताले तोड़ कर कैश, सोने के गहने और एलसीडी चुरा ली। घर मालिक राम शरण ने बताया कि उनका बेटा 10 बजे घर को ताले लगा कर काम पर चला गया था। वह जब वापिस लौटा तो देखा कि ताला टूटा था और अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने बताया कि चोरों ने घर में से 20 हजार रुपए, एलसीडी, गहने और अन्य सामान चुरा लिया। उन्होंने जब इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो देखा कि 3 चोर बाइक पर सवार होकर उनकी एलसीडी बीच में रख कर जा रहे था। चोरों। ने 1 बजे के करीब घर को निशाना बनाया। सूचना मिलते ही थाना 1 की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन जारी है। 

Content Writer

Subhash Kapoor