BOI के ATM से लाखों की नकदी ले उड़े चोर, गार्ड न होने का उठाया फायदा

punjabkesari.in Tuesday, Aug 03, 2021 - 01:47 PM (IST)

मोगा(विपन): मोगा बरनाला नेशनल हाईवे पर गांव डाला में बैंक आफ इंडिया के ए.टी.एम. को गत सुबह लगभग 4.00 बजे स्विफ्ट डिजायर कार सवार लुटेरे ने गैस कटर के साथ ए.टी.एम. को काट कर 2 लाख 40 हजार रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए। लूट की वारदात सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। जिस व्यक्ति के घर में ए.टी.एम. लगा है उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

इसके बाद डी.एस.पी. जतन बांसल डी.एस.पी. सुबेग सिंह सहित बड़े अधिकारी जांच में जुट गए। ए.टी.एम. में कोई भी सुरक्षा गार्ड तैनात न होने के चलते इस बात का फायदा उठा कर लुटेरों ने इस घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार लुटेरे ए.टी.एम. का शटर तोड़ अंदर घुसे और ए.टी.एम. को गैस कटर के साथ काट कर 2 लाख 40 हज़ार रुपए लेकर फरार हो गए। एस.एच.ओ. गुलजिन्दर पाल सिंह ने बताया कि बैंक अधिकारियों द्वारा लूट की वारदात संबंधी बयान दर्ज नहीं करवाए गए थे। बयान दर्ज करने के बाद ही पुलिस द्वारा केस दर्ज किया जाएगा।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Sunita sarangal