शहर में चोरों का आतंक! एक ही रात 2 दुकानों के तोड़े शटर
punjabkesari.in Saturday, Aug 22, 2026 - 12:15 PM (IST)
नडाला (ओबरॉय) : जिला कपूरथला के कस्बा नडाला में बीती रात चोरों ने दो अलग-अलग दुकानों के शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकानों से कीमती सामान और नकदी चोरी कर फरार हो गए।
संजू चिकन कॉर्नर से एलसीडी चोरी
सुभानपुर रोड स्थित संजू चिकन कॉर्नर का शटर तोड़कर चोर दुकान के अंदर दाखिल हुए और वहां से एक कीमती एलसीडी चोरी कर ले गए। घटना के बाद दुकानदार को चोरी की जानकारी सुबह मिली।
शर्मा कंप्यूटर से 5 हजार रुपये की नकदी गायब
इसी तरह गुरुद्वारा बाउली साहिब मार्केट स्थित शर्मा कंप्यूटर की दुकान का शटर तोड़कर चोर करीब 5 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए।
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
दोनों दुकानों में हुई चोरी की घटनाएं सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं। दुकानदारों संजू और राहुल ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

