इसको बनाया जा सकता है मुख्यमंत्री ''चन्नी'' का मीडिया एडवाइजर

punjabkesari.in Friday, Sep 24, 2021 - 05:15 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस में कैप्टन के इस्तीफे के बाद कई तरह के बदलाव देखने को मिल रहे है। यहां पर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह दिल्ली में बैठके कर रहे है वही दूसरी तरफ कैबिनेट से लेकर कई तरह के ट्रांसफर/तबादले किए जा रहे है। इतना ही नहीं कई जिलों के इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन भी बदल दिए गए है। ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि सुमित सिंह को चरणजीत सिंह चन्नी का मीडिया एडवाइजर नियुक्त किया जा सकता है। इससे पहले कैप्टेन अमरिंदर सिंह के मुख्य मीडिया सलाहकार की भूमिका रवीन ठकुराल निभा रहे थे। उनकी तरफ से कैप्टेन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद तुरंत इस्तीफ़ा दे दिया गया था। जिसके बाद अब ये कमान सुमित सिंह को मिल सकती है।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Tania pathak