कांग्रेस पार्टी के इस नेता ने दिया इस्तीफा, सोनिया गांधी को लिखा पत्र

punjabkesari.in Monday, Jan 31, 2022 - 03:35 PM (IST)

चंडीगढ़: विधानसभा चुनाव  20 फरवरी को होने जा रहे हैं। इसको लेकर पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर रही है। पार्टियों में उम्मीदवारों का फेरबदल भी लगातार जारी है। इसी के चलते कांग्रेस पार्टी के नेता अमरजीत सिंह टिक्का ने सोनिया गांधी को पत्र लिखा जिसमें उन्होंने कहा कि वह पार्टी के सभी पदों और इसकी सदस्या से इस्तीफा दे रहे हैं। आगे पत्र मे उन्होंने कहा कि यह देखना वास्तव में निराशाजनक है कि पार्टी कैसे अपनी विश्वसनीयता खो रही है क्योंकि उनके जैसे कार्यकर्ता और कई अन्य जिन्होंने कांग्रेस पार्टी की सेवा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया है, उन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है। कुछ पदों पर उन नए व्यक्तियों पर विचार किया जा रहा है जिनका कोई इतिहास नहीं है। 

PunjabKesari

अमरजीत सिंह टिक्का ने बताया कि वह पिछले 37 सालों से पार्टी के वफादार सदस्य रहे हैं। उनका परिवार पिछली 3 पीढ़ियों से कांग्रेसी समर्पित रहा है। उन्होंने बताया कि उनके दादा जस्टिस हरनाम सिंह बिंद्रा, जो पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के पहले सिख न्यायाधीश थे और जवाहरलाल नेहरू, उनके पिता सरदार के करीबी सहयोगी थे। जोध सिंह बिंद्रा इंदिरा गांधी के करीबी सहयोगी थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News