पंजाब के इस जिले को मिलेगा तोहफा, सांसद शेर सिंह घुबाया ने किया ऐलान

punjabkesari.in Monday, Jul 22, 2024 - 11:32 AM (IST)

फिरोजपुर: फिरोजपुर से सांसद शेर सिंह घुबाया द्वारा पी.जी.आई. सेटेलाइट सेंटर के चल रहे निर्माण कार्य की समीक्षा की गई। इस मौके पर मीडिया से बातचीत में घुबाया ने कहा कि यह पी.जी.आई. सैटेलाइट सेंटर कांग्रेस सरकार की देन है और इसकी मंजूरी 2012 में केंद्र की मनमोहन सिंह सरकार से मिली थी, लेकिन राजनीतिक बाधाओं के कारण इसका निर्माण कार्य अब शुरू हो सका है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही यहां ओ.पी.डी. शुरू का जाएगा। उन्होंने कहा कि फिरोजपुर बिल्कुल सीमा पर है और चिकित्सा सुविधाओं से वंचित है। इसलिए अब यहां और आसपास के लोगों को इलाज के लिए चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा और उनका इलाज यहीं होगा।

इस मौके पर उनके साथ मौजूद पूर्व विधायक परमिंदर सिंह पिकी ने कहा कि इसका निर्माण कार्य काफी देर से शुरू हुआ है। अब यह काम तेजी से चल रहा है, जिसमें 100 बेड होंगे और हम जल्द ही 4000 करोड़ के इस प्रोजेक्ट को पूरा करने जा रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News