खेल जगत से बुरी खबर: नहीं रहे ये मशहूर पूर्व क्रिकेटर, विश्व कप में निभाई थी अहम भूमिका

punjabkesari.in Tuesday, Jul 13, 2021 - 04:03 PM (IST)

चंडीगढ़ (नरिंदर महेन्द्रू): देश के पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह लगभग 66 साल के थे। उन्होंने राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बहुत अहम भूमिका निभाई थी।  उनकी मौत के बाद क्रिकेट जगत के में शोक की लहर है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि यशपाल शर्मा का जद्दी घर लुधियाना में है और उनका भाई इसी घर में रहता है। 

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी जताया शोक 
उनके निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह ट्वीट करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि-' पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं, जिनका हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह एक उत्कृष्ट क्रिकेटर थे जिन्होंने 1983 विश्व कप विजेता टीम के हिस्से के रूप में देश का नाम रोशन किया। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के साथ मेरी हार्दिक संवेदनाएं है।'

हालांकि यशपाल शर्मा काफी साल पहले ही दिल्ली चले गए थे और दिल्ली में ही उनका निधन हुआ। यशपाल शर्मा के भाई और उनके साथी रहे लुधियाना क्रिकेट एसोसिएशन के प्रधान सतीश कुमार के साथ विशेष बातचीत में बताया कि उनमें क्रिकेट का बेहद जुनून था और लुधियाना से इकट्ठे ही उन्होंने क्रिकेट की शुरूआत की। भारत की क्रिकेट टीम का वह हिस्सा रहे।  उन्होंने बताया कि भारत के विश्व कप जीतने के बाद लुधियाना रेलवे स्टेशन पर लोगों का तांता लग गया था।

Content Writer

Tania pathak